दियों और
अपराधियों को मार गिराया है.
सुरक्षा बलों ने 2013 में 5 सितंबर को इस व्यापक अभियान की शुरुआत की थी.
प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने जून में सत्ता संभालने के बाद शहर में शांति
स्थापित करने की घोषणा की थी. उनके आदेश के बाद ही यह अभियान शुरू किया
गया. रेंजर्स ने घोषणा की है कि देश के वित्तीय केंद्र में आतंकवादियों के
नेटवर्क को ध्वस्त करने के बाद उन्होंने अभियान का दूसरा चरण शुरू किया है.
रेंजर्स ने सोमवार को दिए बयान में कहा कि 2 वर्ष के दौरान उन्होंने 5,795
छापेमारी में 10,353 संदिग्धों को गिरफ्तार किया. बयान में कहा गया है
‘गिरफ्तार किए गए लोगों में 826 आतंकवादी,
सुपारी लेकर हत्या करने वाले 334 लोग और 296 लुटेरे शामिल हैं.’ संसदीय बल
ने साथ ही कहा कि मुठभेड़ में अल-कायदा और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान एवं
लश्कर-ए-झांगवी जैसे प्रतिबंधित संगठनों के विभिन्न गुटों के ‘364
आतंकवादी’ भी मारे गए.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 2 वर्ष में 500 से अधिक आतंकवादी और
अपराधी मारे गए, जबकि 70,000 से अधिक गिरफ्तार किए गए. इसके अलावा मुठभेड़
में करीब 250 पुलिसकर्मियों और 27 रेंजरों की भी मौत हो गई.
No comments:
Post a Comment