'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' वेबसाइट के अनुसार, डैनी अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए तैयार हैं। डैनी पिछले 25 सालों से अपनी प्रेमिका को डेट कर रहे हैं और उनके तीन बच्चे भी हैं। प्रेमिका द्वारा बार-बार कहने के बाद वह शादी के लिए तैयार हुए हैं।
डैनी ने कहा, 'मैंने सारी जिम्मेदारी जोआन को दी है, वो तय करेगी कि हम कब और कहां शादी करेंगे'
भले ही डैनी अपनी शादी की तैयारियों में उलझना नहीं चाहते हैं, लेकिन अपने तीन बच्चों डानी (19), सुन्नी (8) और आर्टी (2) की मां के लिए प्यार की भावनाओं को वह वह खुले तौर पर दर्शाते हैं।
डैनी ने कहा कि उनकी मंगेतर उनके जीवन का प्यार है और वह हर दिन उनके बारे में सोचते हैं।
No comments:
Post a Comment