Tuesday, 3 November 2015

एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे अमिताभ और जया बच्चन

सदी के महानायक और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन एक ज्वेलरी विज्ञापन में अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ नजर आएंगे। दोनों चार साल बाद कल्याण ज्वेलर्स के मुधरा कलेक्शन के विज्ञापन में एक साथ दिखेंगे।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने हाल में जया बच्चन को अपना ब्रांड एम्बैसडर बनाया है। अमिताभ ने कहा, 'जया के साथ स्क्रीन पर आना हमेशा खास रहा है। मैं उनके
साथ कल्याण ज्वेलर्स के और कीमती पलों की उम्मीद कर रहा हूं।'

जया ने कहा, 'मैं मुधरा कलेक्शन के साथ अपने संबंध शुरू करते हुए काफी रोमांचित महसूस कर रही हूं। मुझे अमित जी के साथ काफी लंबे समय बाद स्क्रीन पर आने का मौका मिला है।'

No comments:

Post a Comment