Sunday, 1 November 2015

बिहार की किस्मत बदलेगी पढ़ाई, कमाई, दवाई से : PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पढ़ाई, कमाई और दवाई से बिहार के लोगों की किस्मत बदलेगी. पीएम मोदी ने मधुबनी के बाद कटिहार में रैली के दौरान यह बात कही.
प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर इस प्रदेश को बिजली, पानी और सड़कें मिल जाएं, तो यह काफी तरक्की कर लेगा. उन्होंने कहा कि अगर पानी किसानों को मिल गया, तो
वे फसलों का भरपूर उत्पादन करेंगे. बिजली से विकास को बढ़ावा मिलेगा और सड़कों के जरिए पर्यटन बढ़ेगा.

बिहार में चौथे दौर के मतदान के बीच PM मोदी मधुबनी में भी रैली को संबोध‍ित किया. उन्होंने कहा कि बिहार में पराजय के डर से विरोधी कांप रहे हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सत्ता में बदलाव के बिना लोगों का भाग्य नहीं बदलेगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि NDA उम्मीदवार बिहार का भाग्य बदल देंगे. नीतीश सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा, 'ये सरकार गरीबों की बात सुनने को तैयार नहीं है. इसने प्रदेश को बदहाल करके रखा है.'
PM मोदी ने कहा कि यहां की महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर मुझसे गुहार लगाई है. उन्होंने मंच से कागजात दिखाते हुए कहा कि इस आवेदन पर महिलाओं ने अंगूठे लगाए हैं. उन्होंने तंज किया कि अगर CM नीतीश कुमार ने हालात सुधारे होते, पर कागज पर महिलाओं के दस्तखत होते, अंगूठे के निशान नहीं.

No comments:

Post a Comment