शादी की.
हरभजन सिंह की शादी में कई हाईप्रोफाइल लोग पहुंचे. भज्जी की शादी कई
मामलों में लंबे समय तक याद रखी जाएगी. हाईप्रोफाइल शादी विवादों से भी
अछूती नहीं रही. पहले शादी भज्जी के बाउंसरों की वजह से विवाद में रहा.
भज्जी की शादी में उनके बाउंसरों ने कुछ मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की.
इसके बाद चार बाउंसरों को गिरफ्तार किया गया.
अब खबर है कि शादी में तंबाकू परोसे जाने के आरोप में हरभजन सिंह के
खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी है. मीडिया में जो खबर चल रही है
उसके अनुसार भज्जी की शादी में 113 प्रकार के तंबाकू मेहमानों के बीच
परोसे गये.
इसी को लेकर एक सिख संगठन ने पुलिस में हरभजन सिंह के खिलाफ शिकायत
दर्ज करायी है. उनका आरोप है कि सिख धर्म में तंबाकू के सेवन पर पूर्ण रोक
है. वैसे में भज्जी की शादी में तंबाकू परोसा जाना धर्म के विरूध है.
संगठन ने पुलिस के साथ-साथ सिखों के सबसे बड़े संगठन अकाल तख्त में भी
शिकायत की है. संगठन ने हरभजन सिंह के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग
की है.
No comments:
Post a Comment