सभी अपने माही पर बन रही फिल्म की शूटिंग देखना चाह रहे थे। फैन्स फिल्म के
हीरो सुशांत सिंह राजपूत की एक झलक देखने को उतावले हो रहे थे।
मैच के सीन की हुई शूटिंग
मैदान में मैच का सीन फिल्माया गया। इस दौरान सफेद कपड़ों में खिलाड़ी के वेश में आर्टिस्ट मैदान में दिखे। स्कोर बोर्ड भी लगाया गया, ताकि सीन असली लगे। शूटिंग देर शाम तक चलती रही। एक क्रू मेंबर ने बताया कि रांची कॉलेज में एक दिन और शूटिंग होगी। इसके साथ ही रांची के कई और इलाकों में शूटिंग होगी।
कड़ी सुरक्षा के बीच हुई शूटिंग
फिल्म का कोई सीन रिलीज से पहले लीक ना हो जाए, इसकी कड़ी व्यवस्था की गई है। 40 से अधिक सुरक्षा गार्ड मैदान को घेरे रहे। लोगों को केवल दूर से देखने की अनुमति थी। फोटोग्राफरों को फोटो खींचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा गार्ड लोगों से बार-बार यही अनुरोध कर रहे थे कि प्लीज कैमरा मत इस्तेमाल कीजिए। अगर एक भी फोटो लीक हो गई, तो शूटिंग बीच में ही रोक दी जाएगी।
छतों पर बैठकर देखते रहे लोग
मैदान के नजदीक आदिवासी हॉस्टल, आईएमएस बिल्डिंग और घरों से लोग शूटिंग देखते रहे। रांची कॉलेज की छात्रा सुरभि ने बताया कि दूर से कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था।

No comments:
Post a Comment