Wednesday, 4 November 2015

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का मानना है कि करीना कपूर एक बेहद सादे किस्म की इंसान हैं, जो अपने स्टार्डम को गंभीरता से नहीं लेतीं। अर्जुन का कहना है कि यही करीना की सबसे बड़ी खासियत है।
  करीना और अर्जुन अपनी आने वाली फिल्म 'की एंड का' में काम कर रहे हैं। अर्जुन ने कहा, सबसे पहली चीज जो मैंने उनसे सीखी, वह है सादगी से रहना। यहां इतना लंबा वक्त बिताने के बावजूद उन्होंने अपने आप को खोया नहीं है। वह हमेशा एक सी रही हैं। वह जैसी सेट पर हैं, वैसी ही इससे बाहर हैं। वह अपने स्टारडम को गंभीरता से नहीं लेतीं। मुझे लगता है कि यह उनकी सबसे बड़ी खासियत है। अर्जुन ने कहा, वह एक जन्मजात अभिनेत्री हैं। वह अपने निर्देशकों की बात सुनती हैं। एक एक्ट्रेस के तौर पर वह बेहद ध्यान से सुनती हैं कि निर्देशक क्या चाहता है। बहुत से लोगों की अपनी राय या नजरिया होता है लेकिन करीना ऐसा नहीं करतीं, वह अभी भी अपने निर्देशकों की बात सुनती हैं।
  मंझी हुई एक्ट्रेस करीना की तुलना में नए एक्टर अर्जुन को करीना की सादगी की वजह से उनके साथ काम करते हुए घबराहट महसूस नहीं हुई। अर्जुन ने कहा मैं करीना को तब से जानता हूं जब वह एक्ट्रेस भी नहीं थीं। करीना वह उन कलाकारों में से नहीं हैं जो किसी दूसरे व्यक्ति को डरा हुआ महसूस करवाएं।
उन्होंने कहा, हम काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं हमें तालमेल बैठाने के लिए झिझक हटाने की जरूरत नहीं पड़ती। हमारे पास बेहतरीन निर्देशक, बढ़िया कलाकार और एक बढ़िया कहानी है। हमने 50 से भी कम दिनों में फिल्म पूरी कर ली। अपने चाचा अनिल कपूर के साथ 'चाचा भतीजा' के रीमेक में काम करने की खबरों पर अर्जुन ने इन बातों को खारिज किया। फिलहाल अर्जुन एडवेंचर रिएलिटी शो 'खतरों के खिला' के प्रस्तोता के रूप में छोटे पर्दे पर अपनी पारी की शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

No comments:

Post a Comment