रिपोर्ट के मुताबिक, 78 साल के रिटायर्ड टीचर नीनो एस्पोसिटो ने 2012 में
68 साल के रोलान्ड ड्र्यू बोसी को एडॉप्ट (गोद) किया था। दोनों 1978 से ही
साथ रह रहे हैं। उन्हें लगा कि अमेरिका में कभी गे मैरिज को मान्यता नहीं
मिलेगी। इसलिए नीनो ने बोसी को एडॉप्ट करने का फैसला किया था। बता दें कि
मई 2014 को पेनसिलवेनिया में गे मैरिज लीगल कर दिया गया था।
लेकिन 'एडॉप्शन' इस कपल की शादी की राह में रोड़ा बना हुआ है। कपल के
मुताबिक, यूएस में गे मैरिज लीगल होने के बाद उन्होंने कोर्ट में एडॉप्शन
रद्द करने और 'राइट टू मैरी' का पिटीशन लगाया था। लेकिन जज ने दोनों को
लीगल बाप-बेटा बताकर उनकी याचिका ठुकरा दी। कपल को सपोर्ट कर रहे एसीएलयू
(पेनसिलवेनिया) ग्रुप के मुताबिक, यह कोई पहला मामला नहीं है। ऐसे कई कपल
हैं, जिन्होंने अपने रिलेशनशिप को बचाने के लिए एडॉप्शन पॉलिसी का सहारा
लिया था।
No comments:
Post a Comment