
कैनेडा के Carlee Leifkes और Lucas Unger, आजकल चर्चा का विषय बने हुए
हैं क्योंकि भीड़ और दिखावे से खुद को अलग दिखाने के लिए इन्होंने किया है
कुछ अलग. अपने प्यार को खास बनाने के लिए इस जोड़ी ने हैलोवीन डे के दिन
एक-दूसरे से सगाई की. अगर आपको ये सुनकर अजीब लग रहा तो ज़रा रूकिए! अभी तो
आपकी हैरानी की शुरूआत हुई है, हम आपको बताते हैं इस जोड़ी के सगाई की
अंगूठी के बारे में जिसे पढ़ने के बाद आपकी आंखे खुली की खुली रह जाए
गी. भले Carlee इस बात में यकीन करती हैं कि डायमंड हर ऑकेज़न के लिए बना
है, बावजूद इसके उन्हें लगता है कि ये किसी भी औरत का सच्चा साथी नहीं हो
सकता है. ऐसी औरतें जो डायमंड को लेकर क्रेज़ी रहती हैं, उनकी भीड़ से खुद
को अलग दिखाने के लिए Carlee और Lucas ने कुछ बिल्कुल हटकर और पर्सनल करने
की सो

बचपन में Lucas के निकाले गए विज़्डम टूथ को उनके पापा ने काफी संजोकर
रखा था. जब Carlee और Lucas ने इस विज़्डम टूथ को देखा तो उन्होंने इसे
अपने प्यार और विश्वास की निशानी बनाने की ठानी. इसके बाद इस दांत को लेकर
वो सीधे जूलर के पास गए ताकि इसके साथ कुछ बेहतर कर सके.
कैनेडा के एक बेवसाइट से बातचीत के दौरान Carlee ने बताया - "आजकल
दिखावे की दुनिया हो चुकी है जिसमें औरतों के बीच ये दिखाने की होड़ लगी है
कि किसकी रिंग सबसे बड़ी है और किसका मंगेतर सबसे ज़्यादा प्यार करता है.
लेकिन मैं खुश हूं अपनी ज़िंदगी की सबसे खूबसूरत रिंग के साथ". आगे वो
बताती हैं - " किसी के रिश्ते को परिभाषित करने में डायमंड की क्या भूमिका
हो सकती है? मैं अपने
पति के दांत को अपनी उंगुलियों में पहनकर बेहद खुश हूं."ची. कुछ ज़्यादा ही पर्सनल, सच में!
No comments:
Post a Comment