| maheshmehtasirsa |
सिरसा। सिरसा शहर में एक छोटी सी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाने
वाले महेश मेहता ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह एक दिन करोड़पति बन जाएंगे।
लेकिन महज 200 रुपए ने महेश को डेढ़ करोड़ रुपए का मालिक बना दिया। जी हां,
ये कमाल उस 200 रुपए की लॉटरी ने किया, जो उसने दीपावली से पहले ली थी।
महेश ने लगभग एक महीने पहले पंजाब स्टेट महालक्ष्मी दीपावली पूजा लॉटरी
खरीदी थी। शनिवार सुबह इसका रिजल्ट अखबार में छपा तो उसकी खुशी का ठिकाना न
रहा, क्योंकि डेढ़-डेढ़ करोड़ के पहले दो इनाम में एक नाम महेश मेहता का
था। ये खबर पता चलते महेश को तो बधाई देने वालों का तांता लग गया। महेश भी
इसके बाद बहुत खुश हैं।
इससे पहले भी दीपावली पर खरीदते थे लॉटरी
34 वर्षीय महेश मेहता ने बताया कि इससे पहले भी वे दीपावली पर लॉटरी खरीदते रहे हैं। इस बार 200 रुपए में दुकान पर आए एक एजेंट से टिकट खरीदा था। यकीन नहीं था कि उसी का पहला इनाम निकल जाएगा। लॉटरी एजेंट ने उसे एक दिन पहले बता दिया था, कि उसका पहला इनाम निकला है।

ये है लॉटरी का नंबर
महेश मेहता की लॉटरी का नंबर बी879013 है।
मिडल क्लास फैमिली से हैं महेश महेश मेहता की लॉटरी का नंबर बी879013 है।
महेश एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। परिवार में उनके पिता जो कि सरकारी नौकरी से सेवानिवृत हैं, पत्नी और बच्चे हैं।
No comments:
Post a Comment