पुणे और दिल्ली के बीच गुरुवार को हुए फुटबॉल मैच में भारतीय क्रिकेटर
सुरेश रैना भी पत्नी के साथ पहुंचे। भारतीय सुपर लीग 2015 के इस मैच में
रैना यहां दिल्ली डायनामोज टीम को सपोर्ट करते दिखाई दिए। वो इसी टीम की
जर्सी में थे। इस दौरान उनके साथ पत्नी प्रियंका चौधरी भी थीं। रैना ने
यहां अपने फैन्स के साथ सेल्फी ली। इससे पहले रैना रणजी ट्रॉफी में बिजी थे और तमिलनाडु के खिलाफ गत मैच में यूपी की ओर से खेलते हुए उन्होंने शानदार
सेन्चुरी लगाई थी। प्रियंका चौधरी ने भले ही क्रिकेटर से शादी की हो, लेकिन क्रिकेट से
ज्यादा उन्हें फुटबॉल अच्छा लगता है। शादी के समय रैना ने खुद एक
साक्षात्कार में प्रियंका के बारे में यह खुलासा किया था। शादी के बाद भी
यह कपल नीदरलैंड में एक फुटबॉल मैच देखने पहुंचा था। दिल्ली डायनामोज ने
जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए एफसी पुणे सिटी को एकतरफा अंदाज में 3-1 से
हराया। इस जीत के साथ दिल्ली इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट की
अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।
पुणे का एकमात्र गोल इंजुरी टाइम में एडरियन मुतू ने दागा। दिल्ली ने अब
तक 10 में से पांच मैच जीते हैं और अब उसके टॉप पर चल रही टीम गोवा के
बराबर 18 प्वाइंट हो गए है। वहीं, पुणे को 11 मैचों में चौथी हार का सामना
करना पड़ा।
No comments:
Post a Comment