Tuesday, 3 November 2015

अजय के निर्देशन में बन रही है शिवाय

Image Loadingबॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘शिवाय' की शूटिंग सात नवंबर से मसूरी में शुरू होगी। ‘शिवाय' में अजय एक्टिंग के अलावा निर्देशन भी करेंगे। 

अजय के निर्देशन में बनने वाली वाली यह दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले अजय नें 2008 में ‘यू मी और हम' का निर्देशन किया था।

खबरों के मुताबिक, मसूरी के छावनी शहर लैंडौर से इसकी शूटिंग शुरु होगी। मसूरी में शूटिंग के बाद यूनिट हैदराबाद जाएगी और फिर बुल्गारिया में फिल्म का ज्यादातर हिस्सा शूट किया जाएगा।
‘शिवाय' को पहला पोस्‍टर रिलीज हो चुका है जिसने खासा सुर्खियां बटोरी थी। यह फिल्म अगले साल 28 अक्तूबर को रिलीज होगी।

No comments:

Post a Comment