Tuesday, 3 November 2015

अक्तूबर में डेंगू के कुल 7283 मरीजों की पुष्टि

दिल्ली में डेंगू का आतंक भले ही कम हो गया हो, लेकिन बीते अक्तूबर महीने में साल के सबसे अधिक डेंगू मरीजों की पुष्टि की गई। डेंगू के कुल 14889 मरीजों में अकेले अक्तूबर महीने में डेंगू के कुल 7283 मरीज दर्ज किए गए। जबकि अगस्त में 778 और सितंबर
महीने में डेंगू के 6775 मरीजों की पुष्टि की गई। सोमवार को जारी साप्ताहिक रिपोर्ट में डेंगू के 643 नये मरीज देखे गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले तीन साल में इस बार अक्तूबर महीने में डेंगू के सबसे अधिक मरीज देखे गए। स्वास्थ्य विभाग के डेंगू के नोडल अधिकारी डॉ. चरन सिंह ने बताया कि इस साल की अपेक्षा बीते साल डेंगू का प्रभाव कम था, अक्तूबर के पहले हफ्ते में डेंगू के सबसे अधिक मरीज देखे गए।

हालांकि वर्ष 2015 में फरवरी महीने में डेंगू के तीन मरीज देखे गए थे। अगस्त में 778 और सितंबर में 6775 मरीजों की पुष्टि की गई। वहीं अक्तूबर महीने तक मलेरिया के भी 54 मरीजों की पुष्टि की गई। वर्ष 2012 में अक्तूबर महीने में डेंगू के 951, वर्ष 2013 में 2442 और वर्ष 2014 में डेंगू के 318 मरीज देखे गए।

मालूम हो कि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि दिपावली के बाद डेंगू मरीजों की संख्या में कमी होगी, हालांकि इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू से मुकाबले की तैयारी कर ली है।

No comments:

Post a Comment