जोएस किंग्सले नाम की वृद्ध महिला ने बताया कि कार उसकी छत पर रुकी
थी, तब उसने पुलिस से संपर्क किया। बाद में पता चला कि ड्राइवर लो ब्लड
शुगर का रोगी था जिसकी वजह से उसने कार पर से कंट्रोल खो दिया था। दरअसल,
जोएस किंग्सले का घर पहाड़ी पर सड़क के एकदम किनारे है। जिसकी छत सड़क से
लगी हुई है। यही वजह है कि जब कार के ड्राइवर के असंतुलित होने की वजह से
कार अनियंत्रित हुई, तो एक दो वाहनों को टक्कर मारती हुई सड़क से नीचे गिरी
और उसकी छत पर अटक गई।
ये घटना मिशीगन के वुडहॉल टाउनशिप की है। जहां जोएस किंग्सले ने पुलिस को
अपनी छत पर कार के 'लैंड' होने की सूचना दी। पुलिस अधिकारी बेन रॉवेल ने
बताया कि ड्राइवर को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत थी और अचानक वो कार पर से
कंट्रोल खो बैठा। ये अच्छा हुआ कि उसकी कार इस घर की छत पर उतरी, वर्ना
उसकी जान भी जाने का डर था। बाहरहाल, जोएस किंग्सले ने कहा कि वो खुश हैं,
कि उनके घर की वजह से किसी की जान बच गई।
No comments:
Post a Comment