Tuesday, 17 November 2015

इटली में नया प्रयोग, लुटे शहर को फिर से बसाने की कोशिश!

इटली में नया प्रयोग, लुटे शहर को फिर से बसाने की कोशिश!
इटली का एक छोटा मगर बेहद पुराना कस्बा सुर्खियों में है। वजह है कस्बे को फिर से बसाने की कोशिश ताकि वो अपने पुराने स्वरूप को पा सके, जिसे रोमन साम्राज्यों और नाजियों ने लूटकर तबाह कर दिया था। दरअसल, इटली के कोसेंजा प्रांत के केलाब्रियन काउंटी के मेयर ने करोड़ों की लागत से अपने कस्बे के पुराने ऐतिहासिक रूप में लाने का संकल्प किया है, जिसका लोग खूब समर्थन कर रहे हैं।
केलाब्रियन काउंटी के मेयर कोसेना मारिओ ओक्युतो ने 25 टन ऐसी निर्माण सामग्रियों के खरीद की निविदा जारी है, जिससे पूरे कस्बे को बसाने पर उसका पुराना स्वरूप लौट सके। ये निर्माण सामग्रियां ऐतिहासिक पत्थरों समेत पूरानी मूर्तियों के रूप में होंगी, ताकि वो अपने स्वर्णिम काल जैसी शक्ल ले सके और उस स्थान पर ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आएं।
केलाब्रियन काउंटी के मेयर कोसेना मारिओ ओक्युतो का दावा है कि ये शहर 410 ईस्वी से अस्तित्व में है। इसे जर्मन और रोमन शासकों ने जमकर लूटा था। रही सही कसर नाजी जर्मन लुटेरों ने द्वितीय विश्वयुद्ध से पहले और विश्वयुद्ध के समय निकाल लिया था। उन्होंने यहां से सोना-चांदी, हीरे-जवाहरात तो लूटे ही, यहां बनी ऐतिहासिक भवनों को भी जमींदोज कर किया। उनका दावा है कि यहीं से लूटे धन को नाजी सैनिक उस ट्रेन में भरकर ले जा रहे थे, जो पोलैंड में कहीं गायब हो गई और उसके मिलने की अब खबर आ रही है।
मेयर कोसेना मारिओ ओक्युतो ने 25 टन जिन निर्माण सामग्रियों के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं, उसका अनुमानित मूल्य 1 बिलियन यूरो है। इस कस्बे को नया रूप देने के लिए 6 माह का समय निर्धारित किया गया है।

No comments:

Post a Comment