Monday, 2 November 2015

आपको कब हो सकता है धन लाभ

आपको कब हो सकता है धन लाभ, बता सकते हैं ये 21 संकेतहिंदू धर्म में शकुन-अपशकुन की मान्यता बहुत पुरानी है। विभिन्न संकेतों के माध्यम से शकुन-अपशकुन के बारे में जाना जा सकता है। ये संकेत भविष्य
में होने वाली घटनाओं के बारे में हमें पहले से ही सूचित कर देते हैं। इन संकेतों का माध्यम सपने भी हो सकते हैं या कुछ और भी।
कुछ संकेत ऐसे भी होते हैं, जो हमें धन लाभ होने के बारे में पहले से ही बता देते हैं। आवश्यकता है बस उन संकेतों को समझने की। दीपावली (11 नवंबर, बुधवार) के अवसर पर आज हम आपको कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो लक्ष्मी (धन) आगमन के बारे में हमें पहले से ही सूचित कर देते हैं। ये संकेत इस प्रकार हैं-

1. दीपावली के दिन यदि कोई किन्नर संज-संवर कर दिखाई दे तो ये धन लाभ का संकेत हो सकता है।
2. अगर आपके शरीर के दाहिने भाग में या सीधे हाथ में लगातार खुजली हो तो समझ लेना चाहिए कि आपको धन लाभ हो सकता है।
3. गुरुवार को कुंवारी कन्या पीले वस्त्रों में दिख जाए तो इसे भी शुभ संकेत मानना चाहिए। ये भी धन लाभ होने का संकेत है।

No comments:

Post a Comment