Tuesday, 3 November 2015

विराट कोहली ने क्यों छुएं क्युटर के पैर???

सीमित ओवरों की क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शर्मनाक हार का बदला लेने को बेताब भारतीय टीम ने गुरुवार से यहां शुरू हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट से पूर्व पीसीए स्टेडियम के नेट पर जमकर पसीना बहाया। वहीं, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बीते सोमवार को क्यूरेटर दलजीत सिंह को पैर छूए। इस नजारे को देख
कर लोग हैरान रह गए।
गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच के लिए विराट कोहली कुछ साथी खिलाड़ियों के साथ सोमवार को पीसीए स्टेडियम पहुंचे और पिच पर पहुंचकर सबसे पहले 73 साल के क्यूरेटर दलजीत सिंह के पैर छुए। दरअसल, दलजीत सिंह का मोहाली के इस स्टेडियम से दो दशकों से भी ज्यादा समय का नाता रहा है। उन्होंने 26 वर्षीय दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली को दिल्ली के जूनियर खिलाड़ी से भारतीय टेस्ट कप्तान तक का सफर तय करते हुए देखा है।
कोहली उत्तर क्षेत्र है और बचपन से दलजीत सिंह को देखते आ रहे हैं। इसी के चलते उन्होंने सम्मान स्वरूप दलजीत के पैर छूए। वहीं इस वरिष्ठ क्यूरेटर ने भी कोहली को आशीर्वाद दिया। दलजीत ने कहा कि पहले टेस्ट के लिए स्पोर्टिंग पिच तैयार की गई है, जिस पर बल्लेबाजों तथा गेंदबाजों को समान रूप से लाभ मिलेगा।
गौर हो कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 और वनडे श्रृंखला गंवाने के बाद भारत चार टेस्ट की श्रृंखला में पासा पलटने और खोई प्रतिष्ठा बचाने के इरादे से उतरेगा। टेस्ट कप्तान विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इन दिनों वहां अभ्‍यास सत्र में हिस्सा ले रही है। मोहाली में अब तक खेले गए 11 टेस्ट में से भारत ने पांच जीते हैं जबकि इतने ही मैच ड्रा रहे। भारत ने एकमात्र मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ दिसंबर 1994 में गंवाया है। भारत ने पिछली बार मार्च 2013 में यहां आस्ट्रेलिया को हराया था।

No comments:

Post a Comment