Tuesday, 3 November 2015

इसने दूर किया था सलमान का डर

आमतौर पर ऐसा कम ही होता है कि बॉलीवुड स्टार अपने पिछले रिश्तों को लेकर कोई बात करे। मगर जब बात सलमान खान की हो तो मामला कुछ अलग हो जाता है। वो बिंदास अपने रिश्तों को लेकर बात करते हैं।
इस बार उन्होंने बात की अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को
लेकर। संगीता और सलमान का रिश्ता भले ही अब पहले जैसा नहीं रहा है मगर संगीता आज भी सलमान
की बहन अलवीरा के क्लोज है। वो खान परिवार के कार्यक्रमों में शरीक होती हैं।
हाल ही में सलमान अपनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में पहुंचे। यहां सलमान ने बताया कि फिल्मों में डांस करने के मामले में संगीता ने उनकी बहुत मदद की।
सलमान ने कहा 'एक समय था जब मैं कोरियोग्राफर की स्टेप्स देखता और जब करना शुरू करता तो एकाएक खुद की स्टेप्स भी इसमें आ जाती। इसके बाद मैंने शुरू किया कि बस डांस करो कहीं मत देखों। मगर यह डर भी दूर करने में संगीता ने मेरी मदद की।'

No comments:

Post a Comment