सूत्र ने बताया, 'गूगल ने लून प्रोजेक्ट और ड्रोन आधारित इंटरनेट ट्रांसमिशन के लिए सरकार से संपर्क किया था। फिलहाल सरकार ने सिर्फ लून प्रोजेक्ट के परीक्षण की मंजूरी दी है। इसके लिए एक समिति गठित की गई है।' गूगल इस तकनीक के परीक्षण के लिए बीएसएनएल को प्रारंभिक साझीदार बना सकती है। हालांकि इस मसले पर संपर्क किए जाने पर गूगल के प्रवक्ता ने कोई टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। इस तकनीक में मोबाइल टॉवरों की जगह लेने की अपार संभावनाएं हैं क्योंकि इससे 4जी मोबाइल फोन पर सीधे सिग्नल पहुंचाए जा सकते हैं। 4जी सेवाओं के लिए इसी तकनीक का उपयोग किया जाता है। गूगल के अनुसार, प्रत्येक गुब्बारे से धरती पर करीब 40 किमी के दायरे में इंटरनेट की सुविधा पहुंचाई जा सकती है।
गूगल और सरकार मिलकर देंगे गुब्बारे से इंटरनेट
गूगल और सरकार मिलकर देंगे गुब्बारे से इंटरनेट
No comments:
Post a Comment