'रेडी' फिल्म में ज़रीन ने सलमान के साथ एक
गाना किया, लेकिन आलोचकों के निशाने पर ज़रीन का वज़न रहा। अक्सर ये सवाल
ही ज़रीन से पूछा जाता जिससे परेशान होकर ज़रीन ने वजन के बारे में बात
करना ही बंद कर दी। शायद वे आलोचकों को जवाब स्लिम और सेक्सी होकर देना
चाहती थीं।
'हेट स्टोरी 3' जब ज़रीन ने साइन की तो
उन्हें पता था कि इस फिल्म में उनका जो रोल है उसकी डिमांड है कि वे
ग्लैमरस और सेक्सी नजर आएं। शूटिंग शुरू होने के पहले ज़रीन ने जिम ज्वाइन
किया और जम कर पसीना बहाया। मेहनत रंग लाई। 'हेट स्टोरी 3' का ट्रेलर जारी
होते ही अचानक सभी को ज़रीन हॉट एंड सेक्सी नजर आने लगी हैं। अपने इस
अवतार से ज़रीन ने आलोचकों का मुंह बंद करा दिया है।
No comments:
Post a Comment