सलमान खान किसी
से नाराज होते हैं तो आसानी से माफ नहीं करते। विवेक ओबेरॉय, शाहिद कपूर,
जॉन अब्राहम, प्रियंका चोपड़ा सहित कई लोगों की लंबी लिस्ट है जिनसे सलमान
नाराज हैं। शाहरुख खान से भी उनकी नाराजगी पूरी तरह दूर हुई है या नहीं,
कहा नहीं जा सकता।
सलमान के अहम को ऐसी ही चोट कंगना रनौट ने
पहुंचाई है। कंगना की बढ़ती लोकप्रियता देख यश राज फिल्म्स ने कंगना को
'सुल्तान' सहित तीन फिल्मों का ऑफर दिया। यश राज फिल्म्स ऐसा बैनर है जिसके
साथ काम करने के लिए कलाकार हर तरह के समझौते के लिए तैयार हो जाते हैं।
कंगना भी ऐसा ऑफर पाकर उत्साहित हो गईं। अब
तक किसी भी सलमान-आमिर-शाहरुख में से किसी भी खान की हीरोइन नहीं बनी हैं,
लेकिन कंगना ने बाद में यह ऑफर ठुकरा दिया। कंगना ने ढेर सारी शर्तें रखी
थीं, जो सलमान के रहते पूरी नहीं हो सकती थी। यह बात कंगना को भी मालूम थी
लिहाजा उन्होंने फिल्म से अलग होने में ही भलाई समझी।
कंगना की यह हरकत सलमान को पसंद नहीं आई
है। वे इसलिए भी नाराज बताए जा रहे हैं कि मीडिया में यह खबर फैल गई है कि
कंगना ने सलमान के साथ फिल्म ठुकराई। बॉलीवुड के लोगों का कहना है कि कंगना
के सिर सफलता चढ़ गई है।
No comments:
Post a Comment