ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि अभिनेता वरूण धवन ने इसका खुलासा किया है. वरूण ने बताया कि गौरी ने शाहरूख को अबराम के बारे में ज्यादा बात नहीं करने को लेकर चेतावनी दी.
यहां चल रहे
मामी मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में फिल्म अभिनेता वरूण धवन ने कहा,
‘निश्चित रूप से उसके साथ मैं सबसे ज्यादा खेला.. वह मुझे बहुत पसंद है..
मैं उसके बारे में ज्यादा बात नहीं करूंगा क्योंकि गौरी मैम ने शाहरूख सर
को अबराम के बारे में ज्यादा बात नहीं करने को कहा है और ऐसे में मैं उसके
बारे में सभी बातें नहीं करूंगा.’
वरूण ने कहा है कि ‘दिलवाले’ फिल्म में उनके सह
कलाकार शाहरूख खान एक बेहतरीन पिता हैं. पहली बार शाहरूख खान के साथ काम
कर रहे 28 वर्षीय वरूण ने कहा कि शाहरूख के छोटे बेटे अबराम के साथ खेलने
में उनका अच्छा समय व्यतीत हुआ.
No comments:
Post a Comment