हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत जोड़ी
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी में प्यार, गुस्सा, रोमांस सब
सबकुछ था...सलमान इस लव स्टोरी के नायक थे लेकिन फिर इश्क़ की आग में
खलनायक भी बन गए...क्या कहें हुज़ूर...ये एक आशिक की बेपनाह मोहब्बत थी या
फिर उसकी जलन और गुस्सा जो उसकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत रिश्ते पर भारी पड़
गया.
सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता 1997 में शुरू
हुआ. सलमान उस वक्त तक सुपरस्टरार बन चुके थे. ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का
खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में एंट्री ही की थी...लेकिन उन्हें कोई खास
कामयाबी नहीं मिली थी. ये वो दौर था जब संगीता बिजलानी से ब्रेकअप के बाद,
सलमान का दिल पाकिस्तानी हसीना सोमी अली के लिए धड़का करता था...कहते हैं
सलमान उस समय सोमी को लेकर बेहद सीरियस थे और दोनों घर बसाने की हसरत रखते
थे.
सलमान के एक करीबी दोस्त ने एक अपने एक
इंटरव्यू में बताया – सलमान और सोमी अली के रिश्ते को सात साल हो गए हैं
लेकिन जब से सलमान ने ऐश्वर्या को देखा ...वो उनके दीवाने हो गए. फिल्म की
शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या ने सलमान के घर जाना शुरू किया. वो सलमान के घर
फिल्म के सीन की रिहर्सल करने के बहाने जाया करती थी.
लेकिन ऐश्वर्या
जब सलमान के सामने आईं तो सलमान के दिल की धड़कन भी उन्हें दगा दे गई.
सलमान का दिल सोमी की बजाय कब ऐश्वर्या के लिए धड़कना शुरू हो गया...इसका
पता शायद खुद सलमान को भी नहीं लगा. ऐश्वर्या पर लिखी गई किताब ‘hall of
fame’ के मुताबिक 1997 में सलमान ने निर्देशक मंसूर खान की फिल्म जोश करने
से सिर्फ इसलिए मना कर दिया था क्योंकि इस फिल्म में उन्हें ऐश्वर्या के
भाई का किरदार निभाना था. कहते हैं उस वक्त सलमान ने फिल्म के प्रोड्यूसर
रतन जैन से कहा था, ‘उसे(ऐश्वर्या को) मेरी बहन मत बनाओ यार…’
किसी
हसीना पर सलमान खान का दिल आ जाए तो जानते हैं क्या होता है. हुजूर वही
होता जो मंजूरे सलमान होता है. उस हसीना के घर के बाहर प्रोड्यूसर्स की
लाइन लग जाती है...कहते हैं सलमान ने इस दौर में निर्मार्ताओं से ऐश्वर्या
की काफी सिफारिश की और आखिरकार ऐश्वर्या को वो फिल्म मिल गई जिसने उन्हें
ऐश्वर्या से ‘The Aishwarya Rai’ बना दिया.
सलमान
के दोस्त और निर्माता संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में
सलमान के साथ ऐश्वर्या को साइन किया...और फिल्म की शूटिंग के साथ ही बढ़ने
लगीं सलमान और ऐश्वर्या की नजदीकियां. आंखों की गुस्ताखियां होने लगी,
मुलाकातें होने लगीं, दोनों एक दूसरे के प्यार में जैसे डूब से गए थे,
दोनों जैसे एक दूसरे में खो से गए थे.
फिल्म
मैगज़ीन स्टारडस्ट में छपे एक लेख के मुताबिक- सोमी अली को बिल्कुल अंदाज
नहीं था कि उनके सामने ही सलमान किसी और के होते जा रहे हैं...कई बार तो
ऐश्वर्या जब सलमान के घर आती थी तो सलमान से पहले उनकी मुलाकात सोमी से ही
हुआ करती थी..सोमी ही ऐश्वर्या को बताती थी कि सलमान घर पर कहां हैं. जिसके
बाद ऐश्वर्या सीधे सलमान से मिलने वहीं पहुंच जाती थीं.
No comments:
Post a Comment