Sunday, 1 November 2015

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से मिले

ऑस्ट्रेलिया से आने के बाद बाली में गिरफ्तार किये गये अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से रविवार को इंडोनेशिया के पुलिस हिरासत केंद्र में एक भारतीय राजन
यिक ने मुलाकात की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये राजनयिक प्रथम सचिव (वाणिज्य दूतावास) संजीव कुमार अग्रवाल थे।
जकार्ता के भारतीय दूतावास में पदस्थ अग्रवाल रविवार सुबह बाली पहुंचे और सीधे 55 वर्षीय राजन से मुलाकात के लिए पुलिस हिरासत केंद्र गये। दो दिन पहले ही इंडोनेशियाई पुलिस ने राजन की हिरासत के बारे में भारतीय दूतावास में रिपोर्ट जमा की थी।
राजन को जिस समय बाली हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया था उसके पास मोहन कुमार नाम से भारतीय पासपोर्ट था। इंडोनेशिया में भारतीय राजदूत गुरजीत सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि राजन के भारत निर्वासन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन इसके लिए कोई समय सीमा नहीं है।
राजन ने वकील के तौर पर फ्रांसिको प्रसार की सेवाएं भी ली हैं, जिन्होंने उससे दो दिन पहले हिरासत केंद्र में मुलाकात की थी। राजेंद्र सदाशिव निकाल्जे मूल नाम वाले छोटा राजन की पहचान और भारत में उसकी आपराधिक गतिविधियों की पुष्टि के लिहाज से इंडोनेशियाई पुलिस पिछले कुछ दिन में उससे कई बार पूछताछ कर चुकी है।
हत्या, जबरन वसूली से लेकर तस्करी और ड्रग तस्करी तक के 75 से अधिक जघन्य अपराधों में वांटेड राजन से अंग्रेजी में और दुभाषिये के जरिये हिंदी में भी सवाल-जवाब किये गये। एक समय दाउद इब्राहिम का करीबी रहा और बाद में उसका दुश्मन बन गया।

No comments:

Post a Comment