ह्यूस्टन के कुछ इलाकों में शुक्रवार से लगभग 30 सेंटीमीटर तक बारिश हो चुकी है. हालांकि अधिकतर इलाकों में बारिश कल दोपहर तक रुक गई थी। पानी सडकों और मुख्य मार्गों पर आ गया और भारी वर्षा के कारण झीलों का जलस्तर बेहद बढ गया. ह्यूस्टन दमकल विभाग ने कहा कि उसने कल 130 से ज्यादा मामलों में बचाव कार्य किया। कुछ सार्वजनिक हल्की रेल सेवा और बस परिवहन को निलंबित कर दिया गया था.
शहर के प्रवक्ता माइकल वॉल्टर ने कहा कि ह्यूस्टन पुलिस को दो शव मिले हैं, जिनकी मौत मौसम संबंधी कारणों से हुई प्रतीत होती है. नेशनल वेदर सर्विस के मौसम विज्ञानी पैट्रिक ब्लड ने कहा कि एक चक्रवात स्थानीय समयानुसार तडके पांच बजे ब्रेजोरिया काउंटी से होकर गुजरा। इसके कारण लगभग 25 अस्थायी मकान तबाह हुए। यह इलाका दक्षिणी ह्यूस्टन से 48 किलोमीटर दूर है.
No comments:
Post a Comment