नई दिल्ली/पटना: बिहार
चुनाव के चौथे चरण में 55 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। चौथे चरण
के मतदान में शाम 3 बजे तक 52.42 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। इससे पहले दोपहर
2 बजे तक 48.37 फीसदी वोटिंग, दोपहर एक बजे तक 42.94 प्रतिशत, 12 बजे तक
35.68 फीसदी, सुबह 11 बजे तक 27.77 फीसदी, 10 बजे तक 18.97 फीसदी, 9 बजे तक
12.13 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जबकि शुरुआती एक घंटे में 4.77 प्रतिशत
वोटिंग दर्ज की गई।
आज सात ज़िलों...पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी,
मुज़फ़्फ़रपुर, सीवान और गोपालगंज जिले की 55 विधानसभा सीटों के लिए वोट
चौथा दौर
मतदाता
कितनी सीटों पर कौन
अभी अभी खबर आ रही है कि मुजफ्फरपुर के पारु भाजपा विधायक अशोक सिंह पर राजद
समर्थकों ने हमला किया। डीएसपी सहित कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच
विधायक और समर्थकों को बचाया। विधायक ने लगाया गोलीबारी का आरोप। पारु
थाना में एफआईआर के लिए आवेदन दे दिया है। विधायक ने पुलिस पर दो हमलावरों
और 5 मोटर साइकिल को पकड़कर छोड़ने का आरोप लगाया। घटना कोदरिया गाँव की
है।
हवाई निगरानी के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन भी लगे हुए
हैं। इस चुनाव में भी कई क्षेत्र नक्सल प्रभावित हैं। इसको देखते हुए 43
विधानसभा में शाम पांच बजे तक, 8 सीटों पर मतदान शाम चार बजे तक जबकि चार
सीटों पर मतदान सिर्फ तीन बजे तक होगा।
चौथा दौर
- विधानसभा क्षेत्र: 55
- ज़िले: 7
- उम्मीदवारों की संख्या: 776
- महिला उम्मीदवार: 57
- कुल मतदान केंद्र: 13535
- मतदान की जगह: 9858
मतदाता
- पुरुष: 7850337
- महिला: 6842545
- अन्य: 412
- कुल: 14693294
कितनी सीटों पर कौन
- बीजेपी: 42
- एलजेपी: 5
- आरएसएलपी: 4
- हम: 4
- कांग्रेस: 8
- जेडीयू: 21
- आरजेडी: 26
No comments:
Post a Comment