गठबंधन
और पाकिस्तान को बार-बार पाकिस्तान जोड़ने के सवाल पर भाजपा प्रदेश
अध्यक्ष मंगल पांडे ने कहा, "पाकिस्तान आतंकवाद का पोषक है और नीतीश ने
बिहार में आतंकवाद को बढ़ावा दिया है. उन्होंने बिहार में आतंकवादियों
संरक्षण देने और पोषण करने का काम किया है इसलिए उन्हें पाकिस्तान से जोड़ा
जा रहा है."
बिहार में मोदी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार चुने जाने तक बीजेपी और जदयू की मिली जूली सरकार थी.
पाक
अख़बार में विज्ञापन के मामले पर पांडे का कहा था कि उन्हें जानकारी मिली
थी कि "पाकिस्तान में महागठबंधन के विज्ञापन दिख रहे हैं."
जदयू के बिहार
अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा, "तीन चरणों के बाद बीजेपी को लग गया है
कि वह चुनाव हार गई है इसलिए हताशा में धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए
अफ़वाहों का सहारा ले रही है."
उन्होंने कहा, "बिहार में मोदी की
कृत्रिम छवि का पर्दाफ़ाश हो रहा है. अमित शाह की संगठनकर्ता और चाणक्य की
छवि भी नष्ट हो रही है. ऐसे में ये बौखलाकर इस तरह की बातें कर रहे हैं."
वहीं
पांडे से जब पूछा गया कि पाकिस्तान के बहाने क्या बिहार के मुसलमानों पर
निशाना साधा जा रहा है तो उन्होंने कहा, "विश्लेषक अपनी तरह से समझने के
लिए स्वतंत्र हैं."
No comments:
Post a Comment