Monday, 2 November 2015

Xiaomi फ्लैश सेल: 1 रुपए में मिलेंगे कई प्रोडक्ट

Xiaomi फ्लैश सेल: 1 रुपए में मिलेंगे कई प्रोडक्ट, स्मार्टफोन पर भी डिस्काउंट गैजेट डेस्क। चीन की कंपनी श्याओमी भारत में प्री-दिवाली सेल करने जा रही है। इस सेल के दौरान कस्टमर्स 1 रुपए में Mi की गुडीज खरीद सकेंगे। इसके साथ ही स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की ये कंपनी स्मार्टफोन्स और अपने कई टॉप प्रोडक्ट्स पर भी भारी डिस्काउंट देने जा रही है। ये सेल 3 से 5 नवंबर तक चलेगी।
फ्लैश सेल की शुरुआत-
भारत में सबसे पहले फ्लैश सेल की शुरुआत श्याओमी ने ही की थी। अब कंपनी अपनी साइट mi.com और ऐप को इंडिया में प्रमोट करना चाहती है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने ये नहीं बताया है कि इस सेल में कौन-कौन-से प्रोडक्ट बेचे जाएंगे।
फेसबुक पेज पर दी जानकारी-
इस बात की जानकारी कंपनी ने अपनी ऑफिशियल फेसबुक पेज पर दी। श्याओमी के इंडिया हेड मनु जैन ने ट्वीट किया, 3, 4 और 5 नवंबर को रु. 1 फ्लैश सेल, स्पेशल प्राइस, और बहुत सारी एक्साइटिंग प्राइजेज mi.com पर।'

No comments:

Post a Comment