Wednesday, 4 November 2015

अपनी ही बहन का ताज छीनकर Kendall बनीं स्ट्रीट स्टाइल क्वीन!

अपनी ही बहन का ताज छीनकर Kendall बनीं स्ट्रीट स्टाइल क्वीन!
Kim Kardashian भले ही अपने चर्चित सेक्स टेप और अपनी छोटी बच्ची के साथ फैशन शोज़ में फ्रंट रो में जगह बनाने के लिए मशहूर होंगी. पर Kardashian परिवार की एक दूसरी सदस्या हैं जो दुनियाभर में खलबली मचा रही हैं. हां, Kendall Jenner हैं वो शख्स जिन्होंने बहद कम उम्र में ही Calvin Klein और Estée Lauder जैसे ब्रैंड्स के लिए कैंपेन्स कर लिए हैं और अब ले ली है अपनी बहन की जगह. फैशन शोज़ से पहले Kendall के कूल और कैज़ुअल लुक्स इनके पर्सनल फैशन सेंस की झल
क देते हैं. चाहे वो Rodeo Drive पर शॉपिंग कर रही हों या फिर साथी मॉडल्स Karlie Kloss और Jourdan Dunn के साथ समय बिता रही हों, Kendall हमेशा बेहतरीन लुक्स में ही नज़र ती हैं. ये अपनी सेक्सी टांगों, ऐंकल-हाई बूट्स और ब्लेज़र्स के साथ स्ट्रीट स्टाइल को एक नी परिभाषा दे रही हैं.  Fashion101.in में हम विश्वास रखते हैं फैशन के अनदेखे पहलुओं को टटोलने में. तो अगर आपको भी शौक है अपने स्ट्रीट स्टाइल का टशन दिखाने का, तो Kendall से लीजिए प्रेरणा.

No comments:

Post a Comment