Wednesday, 4 November 2015

आपके ब्वायफ्रैंड की बढ़ी है दाढ़ी तो जान ले उसके सीक्रेटस

शन और ट्रैंड के चलते आजकल लड़के लंबी दाढ़ी और मूंछे रखने लग गए हैं। हालांकि दाढ़ी और मूंछ में लड़के बहुत ही स्मार्ट दिखाई देते हैं लेकिन एक शोध में दाढ़ी को लेकर चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। हाल ही में, भारत और अमरीका में दाढ़ी वाले पुरुषों को लेकर एक शोध किया गया, जिसमें यह बात सामने आई है कि दाढ़ी के ट्रेंड को स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं माना जा रहा है।
वहीं दूसरी तरफ कहा गया है कि दाढ़ी ऱखने वाले ज्यादातर पुरुष धोखेबाज होते हैं और वे अपनी पार्टनर के प्रति वफादार नहीं होते हैं जबकि क्लीन शेव वाले मर्द उनकी तुलना में ज्यादा वफादार होते हैं। वहीं दाढ़ी वाले पुरुषों को रुढ़‍िवादी मानसिकता का भी माना गया है।
आपको बता दें कि मर्दों की दाढ़ी को लेकर 2 तरह के अध्ययन किए गए हैं। पहले सर्वें में करीब 100 आदमियों पर अध्ययन किया गया, जिनकी उम्र 18 से 72 साल के बीच थी। ये 100 पुरुष भारत और अमरीका से थे। इन सभी पुरुषों की दाढ़ी अलग-अलग तरह की स्टाइल और लेंथ में थी। इस आधार पर इनके सामने कुछ सवाल रखे गए।
इस सर्वे के अनुसार, दाढ़ी रखे 86 प्रतिशत भारतीय मर्द और 65 फीसदी अमरीकी मर्द तुलनात्मक रूप से अधिक रूढि़वादी पाए गए। एक ऑनलाइन सर्वे द्वारा कराए गए इस सर्वे में पाया गया है कि दाढ़ी रखने वाले पुरुष अपनी पार्टनर के प्रति कम वफादार होते हैं।
वहीं एक अन्य रिसर्च में कहा गया है कि ऐसे ज्यादातर पुरुष धोखेबाज होते हैं। हालांकि विशेषज्ञों की मानें तो दाढ़ी रखना काफी नुकसानदेह भी साबित हो सकता है। दाढ़ी में बैक्टीरिया के पनपने का खतरा बहुत अधिक होता है। इस लिहाज से दाढ़ी रखना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकता है।

No comments:

Post a Comment