Wednesday, 4 November 2015

शेखर कपूर की फिल्म के लिए कंगना से हो रही बातचीत

फिल्म निर्माता शेखर कपूर की एक फिल्म में काम करने को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत से बातचीत की जा रही है जिसमें वह एक बुजुर्ग महिला का किरदार निभाएंगी. शेखर अभी ‘पानी' फिल्म पर काम कर रहे हैं और कंगना ने स्पष्ट किया कि यह वह फिल्म नहीं हैं जिसके लिये उन्हें प्रस्ताव मिला है.
यहां एमएएमआई मुंबई फिल्मोत्सव से इतर कंगना ने बताया, ‘मुझे शेखर कपूर ने 85 वर्षीय एक महिला का किरदार निभाने का प्रस्ताव दिया है. हम इसके लिए बातचीत क
र रहे हैं... हम अभी भी चीजों पर काम कर रहे हैं. यह एक चुनौतीपूर्ण भूमिका है.'
कंगना फिलहाल विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्‍म 'रंगून' को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. 'रंगून' में सैफ अली खान और शाहिद कपूर मुख्‍य भूमिका में हैं. इससे पहले कंगना फिल्‍म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' से धमाल मचा चुकी हैं. 'रंगून' के अलावा वो कई और फिल्‍मों में काम करनेवाली हैं.  

No comments:

Post a Comment