इन
दिनों जर्मनी की राजधानी बिलर्न में दुनियाभर की इलेक्ट्रानिक कंपनियों
का जमघट लगा हुआ है. दरअसल, आइएफए टेक शो हर साल बिलर्न में आयोजित किया
जाता है. यह गैजेट्स का सबसे पुराना टेक शो है. इसमें दुनिया की सभी
इलेक्ट्रानिक उत्पाद बनानेवाली कपनियां अपने नये-नये उत्पादों की
प्रदर्शनी लगाती हैं. यह यूरोप ही नहीं, बल्कि विश्व का सबसे बड़ा टेक शो
माना जाता है. यह शो हर साल सितंबर में बिलर्न, जर्मनी में होता है. इसकी
शुरुआत 1924 में हुई थी. इसके बाद 1939 से इसे वार्षिक इवेंट के तौर पर
मनाया जाने लगा.
वर्ष 1930 में आइन्सटीन ने आइएफए का
शुभारंभ किया. यदि आज की बात करें, तो इलेक्ट्रानिक्स और होम एप्लायंसेस
में यह दुनिया का सबसे बड़ा लीडिंग ट्रेड शो माना जा रहा है. इस बार
इलेक्ट्रानिक्स और कज्यूमर प्रोडक्ट शो (आइएफए) नौ सितंबर तक चलेगा,
जिसमें दिग्गज टेक कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर रही हैं. इस बार
भी सोनी, मोटोरोला, एलजी, सैमसंग, हुवाइ, लेनेवो सहित हजारों कपनियां
अपने एक से बढ़ कर एक प्रोडक्ट्स पेश कर
रही हैं. इनमें स्माटफोन्स, स्माटवॉचेज, सेंसर से लेकर टीवी, फ्रिज, वाशिंग
मशीन आदि के अलावा नये-नये सॉफ्टवेयर से भी दुनिया को रूबरू कराया जा रहा
है. यहां लॉन्च होनेवाले गैजेट के आधार पर ही यह अनुमान लगाया जाता है कि
तकनीक की दुनिया में क्या अहम बदलाव हो रहे हैं.

No comments:
Post a Comment