Saturday, 21 November 2015

पितृत्व अवकाश पर फेसबुक प्रमुख मार्क जुकरबर्ग

फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग जल्द ही एक बेटी के पिता बनने वाले हैं। जुकरबर्ग की इसकी जानकारी खुद फेसबुक पेज पर दी थी। जुकरबर्ग ने तय किया है कि बेटी के जन्म के बाद वे दो माह का पितृत्व अवकाश लेंगे। इसकी जानकारी खुद जुकरबर्ग ने फेसबुक पर दी है। फेसबुक के नियमों के अनुसार उसके अमेरिकी कर्मचारी चार माह का मातृत्व या पितृत्व अवकाश ले सकते हैं।
हालांकि बड़ी संख्या में कर्मचारी ऐसा नहीं करते हैं, क्योंकि उन्हें करियर में पीछे रह जाने का डर रहता है। जुलाई में फेसबुक सीआईओ ने ऐलान किया था कि उनकी पत्नी प्रिसिला चेन प्रेगनेंट है। जकरबर्ग ने यह साफ नहीं किया कि उनकी अनुपस्थिति में सोशल नेटवर्किंग कंपनी का कामकाज कौन संभालेगा। जकरबर्ग ने यह संदेश भी दिया है कि पूरी तमाम व्यस्तताओं के बावजूद व्यक्ति को परिवार के लिए वक्त निकालना चाहिए। इसी संदेश के साथ जुकरबर्ग ने एक फोटो भी पोस्ट की है।

No comments:

Post a Comment