Tuesday, 3 November 2015

मसखरी में चेहरे पर बना दिया चश्‍मे का टैटू

साउथ वेल्‍स में एक व्‍यक्‍ित के लिए देर रात की गई एक पार्टी दुस्‍वप्‍न बनकर आई। शाम को उसने जमकर शराब पी और सो गया। दूसरे दिन जब उठा, तो शीशे में देखा कि उसके चेहरे पर किसी ने चश्‍मे का टैटू बना दिया था। उसके टैंपल पर (जहां चश्‍मे की डंडिया होती हैं) रे-बैन लिख दिया था।
इस अधेड़ उम्र के शख्स को पहले लगा कि किसी दोस्‍त ने शरारत में इसे मार्कर से बना दिया है, इसलिए उसने अपने चेहरे को धोना शुरू किया। लेकिन, जब वह टैटू नहीं छूटा तो समझ में आ गया कि इसे मार्कर से नहीं बनाया गया है बल्कि परमानेंट टैटू बनाया गया है।
इस व्‍यक्‍ित ने अपना नाम नहीं छापने के अनुरोध पर बताया कि टैटू को हटवाने में उसे दो साल का समय लगा है। हालांकि, अभी भी पूरी तरह से यह साफ नहीं हो पाया है। साउथ वेल्‍स के स्‍वानसी में रहने वाले अधेड़ ने बताया क‍ि ब्‍लैकपूल में वह दोस्‍तों के साथ वीकेंड पार्टी मना रहा था, जब उसके चेहरे पर किसी ने यह टैटू बना दिया।
उसने बताया कि मुझे इस टैटू के बारे में कोई जानकारी नहीं है क्‍योंकि यह उस वक्‍त बनाया गया, जब मैं बहुत नशे में था। इसके बाद मैं टैटू को हटवाने के लिए 1192 लेजर एंड ब्‍यूटी क्‍लीनिक गया। क्‍लीनिक की मालकिन डोनाली एल्‍फोर्ड ने बताया कि यह ऐसी बेहूदा गलती है, जो उन्‍होंने आज तक नहीं देखी।
वह व्‍यक्‍ित पहले कुछ संशय में था कि क्‍या टैटू का दाग पूरी तरह मिट जाएगा। कहीं उसका दाग तो नहीं छूट जाएगा। डोनाली ने कहा कि पहले वह टेस्‍ट पैच लेकर देखें, यदि उन्‍हें अच्‍छा लगे तो पूरा ट्रीटमेंट लें। अब तक छह ट्रीटमेंट हो चुके हैं और टैटू अब नग्‍न आंखों से नहीं दिखाई दे रहा है। उसका बचा हुआ हिस्‍सा भी जल्‍द ही साफ कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें : दुनिया की पहली रोबोट अभिनेत्री को मिला जापानी फिल्‍म में रोल
इस व्‍यक्‍ित ने अपना नाम नहीं छापने के अनुरोध पर बताया कि टैटू को हटवाने में उसे दो साल का समय लगा है। हालांकि, अभी भी पूरी तरह से यह साफ नहीं हो पाया है। साउथ वेल्‍स के स्‍वानसी में रहने वाले अधेड़ ने बताया क‍ि ब्‍लैकपूल में वह दोस्‍तों के साथ वीकेंड पार्टी मना रहा था, जब उसके चेहरे पर किसी ने यह टैटू बना दिया।
उसने बताया कि मुझे इस टैटू के बारे में कोई जानकारी नहीं है क्‍योंकि यह उस वक्‍त बनाया गया, जब मैं बहुत नशे में था। इसके बाद मैं टैटू को हटवाने के लिए 1192 लेजर एंड ब्‍यूटी क्‍लीनिक गया। क्‍लीनिक की मालकिन डोनाली एल्‍फोर्ड ने बताया कि यह ऐसी बेहूदा गलती है, जो उन्‍होंने आज तक नहीं देखी।
यह भी पढ़ें : गर्भावस्‍था के दौरान पी शराब, बच्‍चों का दिमागी नुकसान और मानसिक बीमारी
वह व्‍यक्‍ित पहले कुछ संशय में था कि क्‍या टैटू का दाग पूरी तरह मिट जाएगा। कहीं उसका दाग तो नहीं छूट जाएगा। डोनाली ने कहा कि पहले वह टेस्‍ट पैच लेकर देखें, यदि उन्‍हें अच्‍छा लगे तो पूरा ट्रीटमेंट लें। अब तक छह ट्रीटमेंट हो चुके हैं और टैटू अब नग्‍न आंखों से नहीं दिखाई दे रहा है। उसका बचा हुआ हिस्‍सा भी जल्‍द ही साफ कर दिया जाएगा।
- See more at: http://naidunia.jagran.com/world-stag-party-reveller-wakes-up-to-find-a-pair-of-ray-ban-sunglasses-tattooed-on-his-face-545296#sthash.Pn78FMjw.dpuf

No comments:

Post a Comment