प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार के पूर्णिया में महागठबंधन
पर जमकर निशाना साधा. चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने जहां एक ओर
नीतीश सरकार से 25 साल के कामकाज का हिसाब मांगा, वहीं असहिष्णुता पर
कांग्रेस पर पलटवार किया. पीएम ने कहा कि 2 नवंबर 1984 को सिखों का कत्लेआम
करने वाले अब ड्रामा कर रहे हैं.
पीएम ने विकास के नाम पर वोट मांगते हुए कहा कि बिहार को ऐसे गड्ढे में डाल
दिया गया है कि उसे निकालने के लिए केंद्र और राज्य रूपी दो इंजनों की
जरूरत है. प्रधानमंत्री ने कहा,
'लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के पास अब सिर्फ छह दिन बचे हैं. वह जितना
खेल खेलना चाहते हैं, खेल लें. क्योंकि आठ नवंबर को जनता हिसाब चुकता करने
वाली है.'
पीएम मोदी ने कहा कि वह केंद्र में बिहार की जनता के आशीर्वाद से ही सरकार बना पाए हैं. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए पीएम ने कहा कि उनके आशीर्वाद से ही बिहार में नीतीश कुमार की सराकर बनी थी, लेकिन इस बार यह आशीर्वाद इनको नहीं है. मोदी ने पूर्णिया के लोगों से अपील की वो सारे पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए पांचवें चरण में सबसे अधिक वोट का रिकॉर्ड बनाएं.

No comments:
Post a Comment