रिपोर्ट
के अनुसार, कोई भी अगर हिंसा का प्रयोग कर दूसरों को ऐसे परिधान पहनने के
लिए मजबूर करता है तो उस पर निगरानी की जाएगी, उसे हिरासत में लिया जाएगा
या उसे कम से कम तीन साल जेल की सजा हो सकती है। एसपीपी के संशोधन और
व्याख्या में इसकी कोई विस्
तृत जानकारी नहीं दी गई है कि कौन सा परिधान या
प्रतीक अतिवादी होगा। शिनजियांग की स्थानीय विधाधी संस्था द्वारा शिनजियांग
की राजधानी उरूमेकी में सार्वजनिक रूप से बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने
संबंधी कानून को मंजूरी देने के बाद यह संशोधन सामने आया।
प्राप्त सूचना के अनुसार उरूमेकी के रहने वाले गोंग शिआओजून से
पुलिसकर्मियों ने बार बार अनुरोध किया था कि वह अपनी पूरी दाढ़ी बना ले और
अपनी पत्नी को बुर्का नहीं पहनने की इजाजत दे लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार
कर दिया, जिसके कारण 2014 में स्थानीय अदालत ने उसके मामले में आपराधिक
फैसले के मुताबिक उसे लोकसेवक के अनुरोध का विरोध करने के लिए दो साल जेल
की सजा सुनाई।
No comments:
Post a Comment