Wednesday, 4 November 2015

दिल्ली के जाम में फंसी गर्भवती, ऑटो में ही दिया बच्चे को जन्म

baby born देश की राजधानी की सडकों पर जाम की स्थिति खतरनाक होती जा रही है। घंटों तक जाम में फंसे लोग परेशान होने को मजबूर हैं। इसी दिल्ली के जाम में एक गर्भवती महिला को मजबूरन बीच सड़क पर बच्चे को जन्म देना पड़ा। वह लगातार 4 घंटों तक जाम में फंसी रही थी। महिला रोशनी ने ऑटो में ही बच्चे को जन्म दिया। वहां मौजूद एक महिला पार्षद और सफाई कर्मचारी ने इस काम में मदद की। शुक्र यह रहा कि मां और नवजात दोनों ही सुरक्षित हैं। बच्चे के जन्म के काफी समय बाद ही दोनों को अस्पताल पहुंचाया जा सका था।  मामला गुरुवार को दिल्ली की यमुना-पुश्ता रोड का है। यहां गर्भवती महिला 4 घंटे जाम में फंसी रही। एक अन्य घटना में गुरुवार को ही गुडग़ांव से दिल्ली के सराय काले खां जा रही एक महिला की रिंग रोड पर जाम की वजह से बस में ही डिलिवरी हुई। गौरतलब है कि दिल्ली में भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन की वजह से कई इलाकों में ट्रैफिक पर रोक थी, जिसकी वजह से दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर भारी जाम था। स्थानीय निगम पार्षद रेखा रानी ने भी रोशनी की काफी मदद की।

No comments:

Post a Comment