Sunday, 1 November 2015

रिसेप्शन से पहले हरभजन से मिले कोहली

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान आखिरकार हाल ही में शादी करने वाले अपने साथी खिलाड़ी हरभजन सिंह से मिल ही लिए. हरभजन ने 29 अक्टूबर को अपनी दोस्त गीता बसरा के साथ शादी की थी कोहली उनकी शादी में नहीं पहुंच पाए थे. लेकिन आज रिसेप्शन से पहले कोहली ने भज्जी से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी.
  कोहली ने उनके साथ सेल्फी ली और अपने फैन्स के साथ इस पल को शेयर किया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद भज्जी ने अपनी दूसरी पारी शुरु की तो दूसरी तरफ कोहली इंडियन सुपर लीग में अपनी टीम एफसी गोवा के साथ थे.
 
एक नवंबर की शाम भज्जी और गीता की तरफ से रिसेप्शन का आयोजन किया गया है. जिसमें पीएम सहित कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है.

No comments:

Post a Comment