'प्रेम रतन धन पायो' 12 दिनों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।
फिल्म के गाने और डॉयलोग प्रोमो एक के बाद एक रिलीज किये जा रहे हैं और
दर्शक अब इस फिल्म के लिए बेसब्र होते जा रहे हैं।
बहरहाल, अब जबकि फिल्म तैयार हो चुकी है अप
नी हर फिल्म की तरह सलमान खान
'प्रेम रतन धन पायो' को देखने वाले हैं। लेकिन एक मिनट.. निर्देशक सूरज
बड़जात्या ऐसा नहीं करना चाहते। जी हां, सूरज बड़जात्या सलमान से पहले इस
फिल्म को अपने पिता राजकुमार बड़जात्या और सलमान के पिता सलीम खान को
दिखाना चाहते हैं।
हम्मम.. अब जिस फिल्म पर करोड़ों कमाने का टैग लगाया जा रहा हो, उसके
निर्देशक जरूर चाहेंगे कि फिल्म को experts की हामी भी मिल जाए। लिहाजा,
सूरज इन दो लोगों को फिल्म दिखाकर उनकी राय जानना चाहते हैं।
No comments:
Post a Comment