Thursday, 5 November 2015

शादी की खबरों पर युवराज सिंह ने मीडिया की ली चुटकी

Image Loadingफिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवराज सिंह ने अपनी शादी को लेकर मीडिया में आ रही खबरों पर चुटकी ली है।  उन्होंने ट्विटर के जरिए मीडिया पर निशाना साधा। युवी ने ट्वीट में कहा जब मीडिया ने सब तय ही कर लिया है तो मुझे मेरी शादी की डेट भी बता दे जिससे मैं तैयार हो जाऊं। मीडिया खबरों के मुताबिक साल 2011 की वर्ल्ड कप विजेता टीम के हीरो रहे 33 वर्षीय युवराज फरवरी मही
ने में ब्रिटिश मूल की एक्ट्रेस और मॉडल हेजल कीच के साथ शादी कर सकते हैं।  युवराज और हेजल पिछले कुछ टाइम से साथ नजर आ चुके हैं। हाल ही बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा से शादी रचाने वाले हरभजन सिंह की रिसेप्शन पार्टी के मौके पर भी युवराज और हेजल को एक साथ देखा गया था और यह जोड़ी सबके आकर्षण का केंद्र भी बनी हुई थी। स्टार ऑलराउंडर युवराज का नाम इससे पहले भी किम शर्मा और दीपिका पादुकोण के साथ जुड़ चुका है।

No comments:

Post a Comment