हमें लोकप्रिय वीडियो वेबसाइट यूट्यूब पर एक ऐसा वीडियो मिला है, जो जाने-माने अमेरिकी प्रैन्क्सटर (prankster - मज़ाक करते रहने वाले) रोमन एटवुड (RomanAtwo
इस वीडियो में रोमन एटवुड बच्चे के साथ घर पर बैठा है, और अचानक वह कुछ फोन कर ट्रक भरकर प्लास्टिक की हवा-भरी गेंदें मंगवाता है... पूरे घर में गेंदें फर्श पर बिछवा दीं... यहां तक कि ड्रॉइंग रूम में एक ट्रैम्पोलिन (Trampoline) भी फिट करवा दिया, जिसका बाद में बच्चों ने ही नहीं, रोमन ने भी भरपूर मज़ा लिया...
जिस समय बच्चे और रोमन गेंदों पर कूद-कूदकर मज़ा ले रहे थे, बच्चों की मां का फोन आता है, और वह ख़बर करती है कि उसे घर पहुंचने में 40 मिनट लगेंगे... अब अगर आप रोमन एटवुड के बारे में जानते हैं, तो आप यह भी जानते हैं कि उसके लिए 40 मिनट काफी समय है... रोमन ने घर के दरवाज़े पर कुछ ऐसा किया कि जब मां पहुंची, तो आनंद ही आ गया... यहां उसके बारे में हम जानबूझकर नहीं लिख रहे हैं, ताकि आपको नीचे दिया गया वीडियो देखते हुए सचमुच आनंद आए...
खैर, अंदर पहुंचकर तो मां को बच्चों की खुशी देखकर खुश होना ही था, लेकिन हम सिर्फ इतना कहेंगे, काश, हम भी अपने बच्चों के लिए यह कारनामा कर पाएं...
No comments:
Post a Comment