Tuesday, 3 November 2015

बिग बॉस-9 कीथ और रोशेल ने किया रोमांस

बिग बॉस-9 कीथ और रोशेल ने किया रोमांस मुंबई. बिग बॉस के घर  में अक्सर प्यार की हवा अक्सर देखेने को मिलता है. इस बार तो इसकी शुरूआत कीथ और रोशेल ने बखूबी की है. पिछले हफ्ते बिस्तर में साथ समय बिताने के बाद कीथ और रोशेल ने इस बार स्विमिंग पूल का रुख किया. आपको पता नहीं तो बता दें कि वाइल्ड कार्ड एंट्री पाने वाले रिषभ सिन्हा ने पूल की सफाई की और इसके बाद कीथ, रोशेल ने इसका उद्घाटन किया.
अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या होता है जब कीथ की बीवी संयुक्ता की घर में एंट्री होती है. वीकेंड पर सलमान ने कहा था कि घरवाले कुछ ऐसा नहीं कर रहे जो इंटरटेनिंग हो, अब इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये फुटेज पाने के लिए किए गया बड़ा स्टंट है. ऐसा हम नहीं बल्कि बिग बॉस के घर के प्रतिभागी ही कह रहे हैं.

No comments:

Post a Comment