Monday, 2 November 2015

चीन ने बनाया पहला पैसेंजर एयरक्राफ्ट, मिले 517 ऑर्डर

सोमवार को पब्लिक डिस्प्ले में चीन का पहला होममेड पैसेंजर प्लेन।अब दुनिया में मेड इन चाइना प्लेन भी नजर आ सकते हैं। चीन ने पहला होममेड पैंसेंजर एयरक्राफ्ट बना लिया है। सोमवार को शंघाई में पहली बार C919 पैसेंजर प्लेन को जनता के सामने पेश किया गया। इसे सरकारी संस्थान कमर्शियल एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन ऑफ चाइना लिमिटेड (कोमेक) ने बनाया है। कोमेक ने बताया कि उसे देश और विदेश से 21 क्लाइंट्स ने 517 एयरक्राफ्ट बनाने के ऑर्डर मिले हैं। थाइलैंड सिटी एयरवेज ने 10 प्लेन का ऑर्डर दिया है। चीन की इस छलांग से दुनिया की शीर्ष पैसेंजर प्लेन बनाने वाली कंपनीज बोइंग और एयरबस की चिंता बढ़ सकती है।
क्या है खासियत?
> इसमें एक बार में 168 लोग सफर कर सकते हैं। इसकी स्टैंडर्ड फ्लाइट रेंज 4075 किलोमीटर है।
> इसके दो वेरिएंट होंगे। पहला वेरिएंट 4075 किमी, दूसरा 5555 किमीं फ्लाइट रेंज का है।
> इसकी लोडिंग कैपिसिटी 20.4 मीट्रिक टन और मैक्सिमम फ्लाइट हाइट 39, 800 फीट है।
> चीन इसका इस्तेमाल डोमेस्टिक एयरक्राफ्ट के तौर पर करेगा।
> कोमेक के प्रोजेक्ट की शुरुआत 28 अक्टूबर 2010 से की थी।
अगले साल बनकर हो जाएंगे तैयार
C919 एयरक्राफ्ट की पहली उड़ान अगले साल तक शुरू होने की संभावना है। तीन साल तक टेस्ट फ्लाइट करने के बाद 2019 में कमर्शियल यूज शुरू किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment