Saturday, 21 November 2015

'हेट स्टोरी 3' में सिर्फ शोपीस नहीं हैं डेजी

फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ में अपने बोल्ड अंदाज में नजर आने वाली अभिनेत्री डेजी शाह ने कहा कि वह फिल्म में सिर्फ आकर्षण के लिए नहीं हैं। शाह ने एक विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘‘मेरा किरदार सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं है। मैं फिल्म में नाममात्र के लिए नहीं हूं। अगर फिल्म में मेरा किरदार ज्यादा जरूरी नहींहोता, तो मुझे पोस्टरों में जगह नहीं मिलती।’’
डेजी पर ‘तू इश्क मेरा’ गीत फिल्माया गया है, जिसमें वह बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसमें दो गीत मुझ पर फिल्माए गए हैं। इससे पहले फैसला किया गया था कि इसमें एक ही गीत होगा, उसके बाद विशाल (पांड्या) ने एक और गीत शामिल किया।’’ डेजी ने कहा, ‘‘फिल्म में मेरा किरदार काया शर्मा का है, जो एक बिजनेस वूमेन है और वह अपने व्यापार को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दर्शकों ने फिल्म के ट्रेलर की सराहना की है और गीत को पसंद किया है। इससे मैं खुश हूं।’’

विक्रम भट्ट और माधुरी बनर्जी द्वारा लिखित फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ 2014 की ‘हेट स्टोरी 2’ का सीक्वल है। फिल्म चार दिसंबर, 2015 को प्रदर्शित होगी।

No comments:

Post a Comment