Monday, 2 November 2015

घरों में 30 हजार फीट ऊपर उड़ रहे प्लेन से गिरता है मल-मूत्र,

घरों में 30 हजार फीट ऊपर उड़ रहे प्लेन से गिरता है मल-मूत्र, होती है परेशानी
अपने घर में शांति से बैठे एक बुजुर्ग दंपति को उस समय झटका लगा जब उनके घर की छत में छेद करता हुआ मल-मूत्र से भरा बक्सा आ गिरा। यह सारा कचरा तब गिरा जब घर के ऊपर उड़ रहे एक प्लेन के टॉयलेट में एक पैसेंजर फ्लश किया।
यहां रहने वाले 70 वर्षीय कैथ और 67 वर्षीय रूथ मेड घर में बैठे टीवी देख रहे थे, तभी बाहर से जोरदार आवाज आई। उन्हें लगा कि बाहर कोई कार बुरी तरह से टकरा गई है। हड़बड़ा के बाहर आने पर जो दिखाई पड़ा वह हंसाने और गुस्सा दिलाने वाला वाकया था। दरअसल, यह आवाज उनके घर के छत से किसी चीज के टकराने की थी और जो चीज टकराई थी, वह मल-मूत्र था। तभी उन्होंने देखा कि एक प्लेन उनके घर के ऊपर से गुजर कर गया है।
मल-मूत्र से भरा बक्सा उसी प्लेन के टॉयलेट से गिरा था, जो कि 30 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। दंपति ने उस बक्से को उठाया और फ्रीजर में रख दिया, ताकि वह इंश्योरेंस कंपनी को दिखाकर हर्जाना वसूल सकें। दंपति ने बताया कि उनकी छत में करीब 3 फीट चौड़ा और दो फीट लंबा छेद हो गया है। मुआवजे के तौर पर उन्होंने एक लाख रुपए का हर्जाना मांगा है।
ब्रिटिश उड्डयन विभाग के मुताबिक यह घटना अपने आप में अनोखी है। इस इलाके में 25 लाख विमान साल भर में उड़ान भरते हैं और हर साल इस तरह के करीब 25 केस सामने आते हैं, जिसमें लोग विमान से मल-मूत्र गिरने की शिकायत करते हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि विमान किस कंपनी का था। लेकिन हालात को देखते हुए बुजुर्ग दंपति को मुआवजा दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment