अंडरवर्ल्ड डॉन्स की लिस्ट में शामिल छोटा राजन की गिरफ्तारी के बाद
भारत सरकार का अगला निशाना इंडिया का टॉप मोस्टवांडेट दाऊद इब्राहिम है। वह
फिलहाल पाकिस्तान में छिपा बैठा है। छोटा राजन की गिरफ्तारी के बाद से
दाऊद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, उसकी सुरक्षा में पाकिस्तानी सेना के
कमांडो लगाए गए हैं। उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का संरक्षण मिला
हुआ है।
छोटा राजन की गिरफ्तारी से दाऊद से जुडे़ कई राज का पर्दाफाश हो सकता है, जिसके आधार पर भारत कोई कार्रवाई न कर दे इस डर से पाकिस्तान ने दाऊद की सुरक्षा बढ़ाई है। डी कंपनी का सरगना दाऊद भारत में कई आतंकी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में पाकिस्तान की मदद करता है।
दाऊद के अलावा भी ऐसे कई शख्स हैं, जो भारत की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और पाकिस्तान में उनको संरक्षएा मिला हुआ है। आइए एक नजर डालते हैं भारत के टॉप 10 मोस्टवांटेड अपराधियों पर-
1- डी कंपनी का सरगना दाऊद इब्राहिम

1993 में मुंबई में सीरियल ब्लास्ट्स के आरोपी दाऊद इ्ब्राहिम की भारत सरकार को काफी अरसे से तलाश है। उसने देश में हुए कई आतंकी घटनाओं में आतंकियों की आर्थिक मदद की है। वह अलकायदा और लश्कर ए तैयबा का मददगार रहा है। डी कंपनी के नाम से वह भारत में जाली नोटों और नशीली दवाओं का रैकेट चलाता है। डी कंपनी ने पैसे लेकर देश में कई हत्याओं को अंजाम दिया है।
2- मुंबई और संसद हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद

आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा और जमात उद दावा का संस्थापक हाफिज सईद दूसरा मोस्टवांटेड शख्स है। 2008 में 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकी हमले में उसकी मुख्य भूमिका रही है और 2001 में संसद पर हुए हमले में भी उसकी भूमिका है। वह पाकिस्तान के लाहौर में रहता है। पाक सरकार ने उसके बारे में खबरें देने पर रोक लगा दी है।
3- सईद सलाहुद्दीन
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के प्रमुख सईद सलाहुद्दीन पर 2011 में
दिल्ली हाईकोर्ट में हमले की साजिश रचने का आरोप है। इस हमले में 11 लोगों
की मौत हो गई थी और 76 लोग घायल हो गए थे। इस हमले के अरोप में गिरफ्तार
एक शख्स ने बताया था कि इस हमले के लिए सलाहुद्दीन ने आदेश दिया था। वह
जम्मू और कश्मीर में कई आतंकी हमलों के लिए भी आरोपी है। वह आईएसआई के सह
पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता है। वह यूनाइटेड जिहाद काउंसिल भी चलाता
है जिसके तार अलकायदा से जुडे़ हुए हैं। हिजबुल मुजाहिद्दीन और यूनाइटेड
जिहाद काउंसिल का मकसद कश्मीर पर पाकिस्तान का कब्जा कराना है।
4- मौलाना मसूद अजहर

मौलाना मसूद अजहर का दिसंबर 1999 में उस समय नाम सामने आया, जब भारतीय विमान आईसी814 को हाईजैक कर लिया गया। वह उन तीन आतंकियों में शामिल था, जिनको बंधक बनाए गए यात्रियों के बदले में भारत सरकार ने छोड़ा था। उसके बाद सन 2000 में उसने आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद बनाया। मसूद और उसके संगठन पर 2001 में संसद पर हमले में शामिल होने और कश्मीर में मासूमों का खून बहाने का आरोप है।
5- इलियास कश्मीरी

इलियास कश्मीरी आतंकी संगठन अल कायदा का वरिष्ठ कमांडर है और वह हरकत उल जिहादी इस्लामी का सरगना भी है। उसने भारत में कई आतंकी हमलों की साजिश रची है। उनमें पुणे में जर्मन बेकरी ब्लास्ट और 2002 में कोलकाता में अमेरिकी सेंटर पर हमला भी शामिल है। उसका आतंकी संगठन 2008 में अहमदाबाद, जयपुर, दिल्ली और बेंगलुरू में हमलों और मुंबई के 26/11 हमले में शामिल रहा है।
6- साजिद मीर

साजिद माजिद उर्फ साजिद मीर लश्कर ए तैयबा का कमांडर है और 2008 में
मुंबई में हुए आतंकी हमले का नेतृत्व उसने ही किया था। हमले से पहले उसने
डेविड हेडली के साथ मुंबई का दौरा किया था। उससे पहले 2005 में भी वह
क्रिकेट प्रशंसक के तौर पर कई बार भारत आया। मुंबई हमले के समय वह कराची
में एक सुरक्षित मकान से आतंकियों को इंटरनेट फोन से निर्देश दे रहा था।
7- मुंबई सीरियल ब्लास्ट का आरोपी छोटी शकील

छोटा शकील डी कंपनी के सरगना दाऊद इब्राहिम का दाहिना हाथ है। 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट का वह आरोपी है। उस पर बैंकॉक में छोटा राजन पर हमला कराने का भी आरोपी है। ऐसा माना जाता है कि उसका बॉलीवुड में भी नेटवर्क है। संजय दत्त के साथ कनेक्शन के कारण भी वह सुर्खियों में आया था। भारत में डी कंपनी को चलाने में उसकी बड़ी भूमिका है। ऐसी सूचना है कि ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद से वह पाकिस्तान से दुबई भाग गया है।
8- जकी उर रहमान लखवी

जकी उर रहमान लखवी लश्कर ए तैयबा के संस्थापक सदस्यों में से एक है। वह भी भारत के टॉप 10 मोस्टवांटेड में शामिल है। मुंबई हमले में उसकी भी संलिप्तता सामने आई है। उसने हमले के लिए आतंकियों के चयन और उनके प्रशिक्षण का जिम्मा खुद लिया था। वह लखवी चाचा के नाम से जाना जाता है।
9- अनीस इब्राहिम

अनीस इब्राहिम केवल दाऊद का छोटा भाई ही नहीं है, बल्कि उसका सबसे विश्वसनीय सहयोगी भी है। वह दाऊद के लगभग सभी अपराधों में भागीदार है।
10- मेजर इकबाल मेजर इकबाल आईएसआई का एक अधिकारी है और पाकिस्तान सेना में मेजर है। उस पर भी मुंबई हमले में शामिल होने का आरोप है।
छोटा राजन की गिरफ्तारी से दाऊद से जुडे़ कई राज का पर्दाफाश हो सकता है, जिसके आधार पर भारत कोई कार्रवाई न कर दे इस डर से पाकिस्तान ने दाऊद की सुरक्षा बढ़ाई है। डी कंपनी का सरगना दाऊद भारत में कई आतंकी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में पाकिस्तान की मदद करता है।
दाऊद के अलावा भी ऐसे कई शख्स हैं, जो भारत की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और पाकिस्तान में उनको संरक्षएा मिला हुआ है। आइए एक नजर डालते हैं भारत के टॉप 10 मोस्टवांटेड अपराधियों पर-
1- डी कंपनी का सरगना दाऊद इब्राहिम
1993 में मुंबई में सीरियल ब्लास्ट्स के आरोपी दाऊद इ्ब्राहिम की भारत सरकार को काफी अरसे से तलाश है। उसने देश में हुए कई आतंकी घटनाओं में आतंकियों की आर्थिक मदद की है। वह अलकायदा और लश्कर ए तैयबा का मददगार रहा है। डी कंपनी के नाम से वह भारत में जाली नोटों और नशीली दवाओं का रैकेट चलाता है। डी कंपनी ने पैसे लेकर देश में कई हत्याओं को अंजाम दिया है।
2- मुंबई और संसद हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद
आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा और जमात उद दावा का संस्थापक हाफिज सईद दूसरा मोस्टवांटेड शख्स है। 2008 में 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकी हमले में उसकी मुख्य भूमिका रही है और 2001 में संसद पर हुए हमले में भी उसकी भूमिका है। वह पाकिस्तान के लाहौर में रहता है। पाक सरकार ने उसके बारे में खबरें देने पर रोक लगा दी है।
3- सईद सलाहुद्दीन
4- मौलाना मसूद अजहर
मौलाना मसूद अजहर का दिसंबर 1999 में उस समय नाम सामने आया, जब भारतीय विमान आईसी814 को हाईजैक कर लिया गया। वह उन तीन आतंकियों में शामिल था, जिनको बंधक बनाए गए यात्रियों के बदले में भारत सरकार ने छोड़ा था। उसके बाद सन 2000 में उसने आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद बनाया। मसूद और उसके संगठन पर 2001 में संसद पर हमले में शामिल होने और कश्मीर में मासूमों का खून बहाने का आरोप है।
5- इलियास कश्मीरी
इलियास कश्मीरी आतंकी संगठन अल कायदा का वरिष्ठ कमांडर है और वह हरकत उल जिहादी इस्लामी का सरगना भी है। उसने भारत में कई आतंकी हमलों की साजिश रची है। उनमें पुणे में जर्मन बेकरी ब्लास्ट और 2002 में कोलकाता में अमेरिकी सेंटर पर हमला भी शामिल है। उसका आतंकी संगठन 2008 में अहमदाबाद, जयपुर, दिल्ली और बेंगलुरू में हमलों और मुंबई के 26/11 हमले में शामिल रहा है।
6- साजिद मीर
7- मुंबई सीरियल ब्लास्ट का आरोपी छोटी शकील
छोटा शकील डी कंपनी के सरगना दाऊद इब्राहिम का दाहिना हाथ है। 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट का वह आरोपी है। उस पर बैंकॉक में छोटा राजन पर हमला कराने का भी आरोपी है। ऐसा माना जाता है कि उसका बॉलीवुड में भी नेटवर्क है। संजय दत्त के साथ कनेक्शन के कारण भी वह सुर्खियों में आया था। भारत में डी कंपनी को चलाने में उसकी बड़ी भूमिका है। ऐसी सूचना है कि ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद से वह पाकिस्तान से दुबई भाग गया है।
8- जकी उर रहमान लखवी
जकी उर रहमान लखवी लश्कर ए तैयबा के संस्थापक सदस्यों में से एक है। वह भी भारत के टॉप 10 मोस्टवांटेड में शामिल है। मुंबई हमले में उसकी भी संलिप्तता सामने आई है। उसने हमले के लिए आतंकियों के चयन और उनके प्रशिक्षण का जिम्मा खुद लिया था। वह लखवी चाचा के नाम से जाना जाता है।
9- अनीस इब्राहिम
अनीस इब्राहिम केवल दाऊद का छोटा भाई ही नहीं है, बल्कि उसका सबसे विश्वसनीय सहयोगी भी है। वह दाऊद के लगभग सभी अपराधों में भागीदार है।
10- मेजर इकबाल मेजर इकबाल आईएसआई का एक अधिकारी है और पाकिस्तान सेना में मेजर है। उस पर भी मुंबई हमले में शामिल होने का आरोप है।
No comments:
Post a Comment