Thursday, 6 August 2015

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में मारा गया लश्कर का आतंकी, एनकाउंटर जारी

अहमदाबाद/ श्रीनगर. पुलवामा में आतंकियों और सेना के बीच एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया है। उसके साथी यहां के काकापोरा इलाके के अस्तान मोहल्ले के घर में छुपे हुए हैं। आतंकियों से सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ज्वॉइंट टीम का एनकाउंटर जारी है। मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा बताया जा रहा है।
गुजरात में पकड़ा गया घुसपैठिया
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बुधवार को पाकिस्तानी आतंकवादी के पकड़े जाने के एक दिन बाद पाकिस्तान से आए घुसपैठिए के पकड़े जाने की खबर है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घुसपैठिए को गुजरात में कच्छ में मौजूद बॉर्डर के नजदीक गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे पकड़ा गया। उसका नाम शौकत अली है। बता दें कि बुधवार को उधमपुर में दो आतंकियों ने बीएसएफ के जवानों को निशाना बनाया था। इनमें एक मारा गया, जबकि दूसरा जिंदा पकड़ा गया। इस बीच, (कैसे रोका गया बड़ा आतंकी हमला, BSF के दो शहीदों की बहादुरी की कहानी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
सीजफायर तोड़ने का सिलसिला जारी
पाकिस्तान की ओर से लाइन ऑफ कंट्रोल पर सीजफायर तोड़े जाने का सिलसिला जारी है। पाकिस्तान ने गुरुवार को पुंछ में गोलीबारी की। हालांकि, बीएसएफ के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर फायरिंग शुरू हुई। इसमें रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया गया।
बीते कुछ वक्त से पाकिस्तान सीमा पर लगातार सीजफायर तोड़ रहा है। पाक इसके जरिए आतंकियों की भारत में घुसपैठ कराने की कोशिश करता है

No comments:

Post a Comment