मुंबई. सिंगर अरिजीत सिंह को अंडरवर्ल्ड की धमकी मिली है।
अरिजीत ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। बताया
जा रहा है कि रवि पुजारी गैंग ने अरिजीत को फोन पर धमकाया और फिरौती मांगी।
धमकी देने वाले ने कहा कि या तो पांच करोड़ रुपए दो या फ्री में दो शो
करो। बता दें कि अरिजीत को 'आशिकी 2' के गाने 'क्योंकि तुम ही हो...' से
पहचान मिली है।
अमेरिका में शो चाहता है पुजारी
कहा जा रहा है कि अमेरिका में अरिजीत एक शो करने वाले थे। लेकिन
आॅर्गनाइजर ने आखिरी वक्त में इसकी कन्फर्मेशन दी। इसलिए अरिजीत ने मना
कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि रवि पुजारी के नाम से धमकी देने वाला
व्यक्ति उन्हें अमेरिका में उसी ऑर्गनाइजर के साथ शो करने के लिए कह रहा
है।
क्या है शिकायत में?
अरिजीत सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है, ''एक आदमी लगातार मेरे मैनेजर
को फोन कर धमका रहा है। पांच करोड़ रुपए मांग रहा है। जब उन्होंने कहा कि
पैसे नहीं हैं तो कहा गया कि रवि पुजारी के लिए दो शो मुफ्त में करने
होंगे।'' बताया जाता है कि पहले तो अरिजीत ने इन धमकियों पर ध्यान नहीं
दिया, लेकिन फोन कॉल्स बढ़ने पर उन्होंने इसकी शिकायत की। हालांकि, अभी तक
कोई क्रिमिनल केस नहीं दर्ज कराया गया है।
शाहरुख-सोनू निगम जैसी हस्तियों को धमका चुका है पुजारी
इससे पहले गैंगस्टर रवि पुजारी का नाम कई बॉलीवुड हस्तियों को धमकाने के मामलों में उछल चुका है। पुजारी गैंग पर ही शाहरुख खान के मुंबई स्थित बंगले मन्नत के बाहर फायरिंग करने का भी आरोप है। शाहरुख के एक दोस्त पर भी पुजारी गैंग ने हमला किया था, जिसके बाद पुलिस ने शाहरुख की सिक्युरिटी बढ़ा दी थी। सिंगर सोनू निगम ने इससे पहले एक आर्टिकल लिख कर खुलासा किया था कि उन्हें रवि पुजारी धमका रहा है। उन्होंने तो यहां तक कहा था कि वह इतने परेशान हो गए हैं कि सिंगिंग छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं।

No comments:
Post a Comment