मुंबई: पिछले दिनों कॉमेडियन कपिल शर्मा की एक फोटो वायरल हुई।
फोटो में कपिल दूल्हे के लिबास में थे। वे शेरवानी और सेहरे में नजर आए
थे। जैसे ही फोटो सामने आई, ऐसी अटकलें लगने लगी कि कपिल ने गुपचुप तरीके
से शादी कर ली है। लेकिन हम आपको बता दें कि इस खबर में बिल्कुल भी सच्चाई
नहीं है। दरअसल, ये लीक फोटोज फिल्म शूटिंग की हैं।
'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के पॉपुलर होस्ट कपिल शर्मा इन दिनों
अब्बास-मस्तान की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' की शूटिंग में बिजी हैं।
फिल्म में उनकी लेडी लव का किरदार एली अवराम ने निभाया है। कपिल-एली की यह
फोटो भी फिल्म के सेट से लीक हुई है, जिसमें कपिल दूल्हा तो एली दुल्हन के
अवतार में दिख रहीं हैं। जोड़ी के अलावा फिल्म में अरबाज खान, वरुण शर्मा,
मंजरी फडनीस और सिमरन कौर मंडली भी अहम रोल में होंगे।
No comments:
Post a Comment