रियाद. सऊदी अरब की एक मस्जिद में गुरुवार को सुसाइड बम
ब्लास्ट में सिक्युरिटी फोर्स के 13 जवानों की मौत हो गई। इस हमले में 9
जख्मी भी हुए हैं। सरकारी टीवी के मुताबिक, असेर सूबे के अभा शहर में ये
मस्जिद यमन की सीमा के नजदीक है। सऊदी सरकार की स्पेशल इमरजेंसी फोर्स इस
मस्जिद का इस्तेमाल करती है। स्टेट टीवी ने बताया कि एक शख्स मस्जिद में
घुसा और उसने एक्सप्लोसिव बेल्ट के साथ खुद को उड़ा लिया। बताया जाता है कि
यह हमला फोर्स को ही टारगेट बनाकर किया गया था।
सऊदी अरब की होम मिनिस्ट्री ने बताया कि अभी तक किसी ने हमले की
जिम्मेदारी नहीं ली है।सिक्युरिटी फोर्स पर हुआ यह हमला सऊदी अरब में बीते
दो महीनों में होने वाले ब्लास्ट में सबसे ज्यादा गंभीर है। बीते जुलाई को
रियाद में एक सिक्युरिटी चेक प्वॉइंट पर एक कार में ब्लास्ट हो गया था।
इसमें 19 साल के ड्राइवर समेत दो पुलिसवालों की मौत हो गई थी।
No comments:
Post a Comment